spot_img
spot_img
spot_img

“प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे”… और मार दी गो*ली… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास मनीष कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने छह संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। इनमें आकाश कुमार सोनी, कुमार अनुराग, मनीष कुमार झा, विपिन कुमार सिंह, वरुण देव और आशीष आनंद शामिल हैं। इनके पास से दो खोखा, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने किया। DSP ने मीडिया को बताया कि इलाके में वर्चस्व और दहशत कायम करने करे लिए बिट्टू पांडे उर्फ सुजीत उपाध्याय ने मनीष को गोली मारी थी। बिट्टू चाहता था कि इलाके के लोग उसे आते-जाते सलाम ठोके। गुजरते हुए उसे प्रणाम भईया कहे। वह साल 2017 में किडनैपिंग के केस में जेल भी जा चुका है। बीते 26 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे बिट्टू अपने गुर्गों के साथ खंडहर जैसे मकान में अड्डाबाजी कर रहा था। वहीं, बगल में बैठे मनीष से बोला कि “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे” और फिर उसे गोली मार दी।

रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने वारदात को गंभीरता से लिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में टीन गठित की गई। टीम ने स्पॉट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और 6 संदेही गुनहगारों को दबोच लिया। वहीं, गोली मारने वाले बिट्टू पांडेय की तलाश की जा रही है। बदमाशों के दबोचने में पंडरा ओपी प्रभारी शिव नारायण तिवारी, रमेश कुमार झा, सुधीर कुमार, प्रवीण तिवारी, शैलेश कुमार, अकरम खां, कृपा शंकर तिवारी की सराहनीय भुमिका रही। सुनें क्या बोले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय…

इसे भी पढ़ें : छात्रा को पहुंचाता था कॉलेज, फिर कर गया भयानक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : बोल बम नगरी पहुंचीं गवर्नर की पत्नी, ऐसे हुआ स्वागत…

इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...