spot_img

जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कंधे पर हल, हाथ में फावड़ा, माथे पर पसीना और चेहरे पर चिंता की लकीरें। इस छवि को बदल डाला दो किसानों ने। जरा सी मेहनत कर दोनों ने अपनी तकदीर ही बदल डाली। अब उनके चेहरे पर छलकी है सिर्फ खुशी, वहीं 60 परिवारों का पेट भी पल रहा है। किसान बैजनाथ महतो और बहाली महतो ने कैसे बदली अपनी तकदीर.. एक रिपोर्ट…

बंजर धरती पर उन्नति के बीज बोने वाले मेहनतकश किसान बैजनाथ महतो के लिए कभी दो वक्त की रोटी भी जुटाना भी मुश्किल था। गुजरे एक दशक की मेहनत का नतीजा आज बैजनाथ की 35 एकड़ जमीन पर गोभी, खीरा, मिर्च, नेनुआ, मटर, टमाटर, करेला, लौकी, तरबूज, खरबूज की फसलें लहलहा रही हैं।

खेती करने के लिए बैजनाथ ने कई सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाया। मदद नहीं मिली, तब उन्होंने कर्ज लेकर सब्जी की खेती शुरू की। ड्रिप सिंचाई तकनीक का उपयोग किया, फसलों पर रिस्क लेकर कई एक्सपेरिमेंट भी किये। प्रयोग सफल रहा और सफलता मिलती गयी। उन्नत खेती के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित भी किये गये।

इसे भी पढ़ें : छठ घाट में माओवादियों का तांडव, सरेआम गोली मारकर की कोयला कारोबारी की हत्या

बैजनाथ से खेती का गुर सीखने के लिए दूसरे राज्यों के किसान भी आते हैं। ओरमांझी के रहने वाले बहाली महतो भी बैजनाथ से काफी प्रभावित हैं। मुर्गी पालन को छोड़कर बहाली कृषि से जुड़ गये। पहले 3 एकड़ खेत में सब्जियों की खेती शुरू की और सफल हुए। फिर 4 एकड़ जमीन और लीज पर लेकर खेती की और आज उनके खेत में फसलें लहलहा रही हैं। बहाली तरबूज की खेती के लिए जाने जाते हैं। कोलकाता तक उनके तरबूज की सप्लाई होती है।

इन दोनों किसानों ने अपनी मेहनत और लगन से बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया। खुद को इस काबिल बनाया कि अब इन्हें बाजार जाने की जरूरत नहीं। बाजार खुद इनके पास आया। इन मेहनतकश किसानों से उन युवाओं को सीख जरूर लेनी चाहिए, जिन्हें बेरोजगार रहना मंजूर है, लेकिन खेती करना मंजूर नहीं।

सत्य शरण मिश्र और राजेश सिंह की रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें : Suicide : इकलौते बेटे ने लगाई फांसी, कमरे के पर्दे को बनाया फंदा

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित

Ranchi : चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, रांची पुलिस की जुबानी… देखें वीडियो

रांची(Ranchi) के विधानसभा थाना क्षेत्र के डोरियाटोली में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। बीते 26 अप्रैल की रात हुई इस वारदात में शामिल गिरोह को पुलिस(Ranchi) ने दबोच लिया है।

Ranchi : रांची के बड़ा तालाब से मिला बुजुर्ग का श’व…

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस(Ranchi) ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।