spot_img

छठ घाट में माओवादियों का तांडव, सरेआम गोली मारकर की कोयला कारोबारी की हत्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा: पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिनपुर डैम में छठ पूजा के दौरान शनिवार सुबह माओवादियों ने एक कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तपसा निवासी मुकेश गिरि के रूप में हुई है। घटना सुबह अर्घ्य देने के दौरान हुई। फायरिंग की आवाज के बाद छठ घाट पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बदा सिमरिया SDPO बचन देव कुजूर, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी निरंजन रटकुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से इंसास की तीन गोलियों के खोखे और माओवादी पर्चा मिला है। घटना की जिम्मेदारी भाकपा माओवादियों ने ली है। नक्सलियों ने मुकेश गिरी पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा हत्या करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें :दुनिया के नक्शे मे होगा नेतरहाट का नाम : CM Hemant Soren

दर्जन भर माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम

गोली लगने के बाद मुकेश को घायल स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों ने बताया कि काला वर्दी पहने हथियार बंद एक दर्जन भाकपा माओवादी घाट पर आये थे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई की और फिर मुकेश गिरी को कब्जे में लेकर पिटाई करने के बाद राइफल से तीन गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर से रंगदारी माँगने में चिंदी चोर भी शामिल

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित