IAS स्तर के नौ अधिकारियों का ट्रांसफर, कौन कहां गये… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : IAS स्तर के नौ और दो वरिष्ठ PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं IAS राजेश कुमार पांडेय को जालौन का नया DM बनाया गया है। जालौन की DM चांदनी सिंह मातृत्व अवकाश पर जाने वाली है। मार्कण्डेय शाही को कार्यवाहक श्रमायुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है। 2009 बैच के IAS अधिकारी शाही जनवरी, 2025 में आयुक्त व सचिव स्तर पर पदोन्नत होंगे। कार्यवाहक श्रमायुक्त के रूप में उन्हें करीब सवा वर्ष पहले यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले मार्कण्डेय शाही खाद्य एवं रसद तथा नियंत्रक विधिक बांट माप विज्ञान विभाग में विशेष सचिव थे। इस संबंध में यूपी सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इसी तरह संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। बस्ती के CDO राजेश कुमार प्रजापति को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस को बस्ती का नया CDO बनाया गया है। गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु को मैनपुरी का CDO बनाया गया है। बरेली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्यूष पांडेय को देवरिया का CDO बनाया गया है। मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। विशेष सचिव आबकारी उदय भानु त्रिपाठी को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं देवरिया के CDO रवींद्र कुमार को मुख्य सचिव का स्टॉफ ऑफिसर बनाया गया है। मैनपुरी के CDO विनोद कुमार को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। ये दोनों आला अधिकारी जल्दी ही IAS संवर्ग में पदोन्नत हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 128 में ही निपटा डाला…

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह-रांची इंटर एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, जानें रूट…

इसे भी पढ़ें :रांची में टूटेंगे यह मकान, बनी टास्क फोर्स…

इसे भी पढ़ें : खू*न का बदला खू*न, खुला फंटूश म*र्डर केस की सच… जानें

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...