5 लाख रुपये मिलने के बाद खुल गया बड़ा राज… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : क्रशर, माईन्स, ईट भट्ठा मालिक और ट्रांसपोर्टर से बतौर लेवी वसूल कर बाइक से जा रहे दो उग्रवादियों को धर-दबोचा गया। पकड़े गये राजकेश्वर यादव उर्फ विनोद यादव एवं हरिहर यादव के पास से 5 लाख रुपये कैश और नक्सली पर्चा मिले हैं। ये दोनों उग्रवादी लेवी के रुपये जोनल कमांडर नितेश यादव तक पहुंचाने जा रहे थे, पर बीच रास्ते में ही गोठा गांव के महुदंड मोड़ के पास धरा गया। पलामू की छतरपुर ने दोनों को पकड़ा। इस बात का खुलासा आज SDPO अजय कुमार ने मीडिया के सामने किया। अरेस्ट विनोद यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के खेन्द्राखुर्द गांव एवं हरिहर यादव हुसैनाबाद के गोरियाथान गांव का रहनेवाला है। दोनों का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा नहीं है।

SDPO अजय कुमार ने खुलासा किया कि जोनल कमांडर नितेश यादव उर्फ इरफान लेवी की वसूली हरिहर यादव से करवा रहा था। नितेश के ही कहने पर विनोद यादव लेवी के रुपये हरिहर यादव से लेकर नितेश तक पहुंचाने के लिए जा रहा था। विनोद ने कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले माओवादी संजय गोदराम के साथ मिलकर पीपरा थाना क्षेत्र के झरना गांव में पुलिस के आने जाने वाले रास्ते पर लैंड माइंस लगाया था। मकसद पुलिस को मार हथियार लूटना था। दो केन बम और सिलेंडर बम लगाया गया था, लेकिन पुलिस ने इसे सर्च अभियान में बरामद कर लिया था। करीब दस दिन पहले छतरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया घाटी में सड़क निर्माण काम में लगे कंपनी की गाड़ियों में जला दिया गया था। इस घटना में वह माओवादी नितेश, संजय गोदराम, सीताराम रजवार उर्फ रमण, राजेन्द्र के साथ शामिल था। हरिहर यादव आर्म्स एक्ट के मामले में साल 2015 में हुसैनाबाद से जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : G20 Summit से पहले भारत की प्रगति पर क्या बोल गयें PM Modi, देखें…

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...