spot_img
spot_img
spot_img

9 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को 9 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मध्य प्रदेश शासन में सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। अपर सचिव जेल विभाग ललित कुमार दाहिमा को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उप सचिव उमा माहेश्वरी को राज्य शिक्षा केंद्र का अपर मिशन संचालक बनाया गया है। उप सचिव शिवम वर्मा को नगरयी प्रशासन एवं विकास का अपर आयुक्त बनाया गया है।

इसी तरह उप सचिव कैलाश वानखेड़े को नगरीय प्रशासन एवं विकास का अपर आयुक्त बनाया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को पर्यावरण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उप सचिव काजल जावला को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद का उप सचिव बनाया गया है। उप सचिव आकाश सिंह को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उप सचिव अभय सिंह ओहरिया को गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

देखें लिस्ट…

इसे भी पढ़ें : सीएम ने 24 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर लगाया बैज, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : रेलवे लाइन पर ल’हूलुहान मिले लड़का-लड़की, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

इसे भी पढ़ें : पलामू में सिलेंडर ब्ला’स्ट, मची चीख पुकार… जानें

इसे भी पढ़ें : टमाटर को लेकर Subway ने जारी किया नोटिस… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :मस्क ने चिड़िया को उड़ाया, बदल गया ट्विटर का नाम और लोगो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...