spot_img

क्‍या नई पार्टी बना सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरोना महामारी में उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ डॉलर कम हो गई
  • करीब 500 तरह के बिजनेस हैं ट्रंप परिवार के पास

कोहराम लाइव डेस्क : चुनाव नतीजे के बाद यह तय हो चुका है कि जो बाइडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार चुके हैं। नतीजों की औपचारिक घोषणा बाकी है। अब जितनी बातें बाइडेन को लेकर हो रही हैं, उतनी ही ट्रंप को लेकर भी। चर्चा है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे। सियासत में रहेंगे या छोड़ देंगे। 2024 में चुनाव लड़ेंगे या नहीं। कहीं नहीं पार्टी भी तो नहीं बना सकते हैं। ट्रंप के कुछ समर्थकों को लगता है कि वे जल्द सियासत छोड़ देंगे। कुछ का कहना है कि वह अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी भी बना सकते हैं। इसकी वजह यह है कि रिपब्लिकन पार्टी में कुछ उनके समर्थक हैं तो कुछ विरोधी भी। कुछ को लगता है कि ट्रम्प जिमी कार्टर और जॉर्ज बुश सीनियर की तरह राजनीति से दूरी बना सकते हैं। कुछ मानते हैं कि वह 2024 में फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे।

कामयाब बिजनेसमैन

उल्‍लेखनीय है कि 74 साल के ट्रंप अमीर घराने से ताल्लुक रखते हैं। दुनियाभर में कामयाब बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। रियिलिटी टीवी स्टार बने। इसके बाद सियासत में कदम रखा। 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

इसे भी पढ़ें :World Kindness Day : गड्डे में गिरा हाथी का बच्चा, बचाने पहुंच गया हाथियों का झुंड और फिर…

कई मीडिया ग्रुप्स के मालिक

अमेरिकी मैगजीन ‘पॉलिटिको’ के मुताबिक, ट्रंप कई छोटे-बड़े मीडिया हाउसेज से जुड़े हैं। वे न्यूजमैक्स आउटलेट को बढ़ा सकते हैं। अभी इसकी जिम्मेदारी उनके करीबी दोस्त क्रिस रूडी संभाल रहे हैं। उनके पास अमेरिका न्यूज नेटवर्क, सिंक्लेयर ब्रॉडकास्टिंग और देशभर में लोकल टीवी स्टेशन भी हैं।

मीडिया से लगाव ज्यादा

ट्रंप परिवार के पास करीब 500 तरह के बिजनेस हैं। उनके नाम से ही कंपनियां हैं। होटल्स, रिसॉर्ट्स और करोड़ों डालर के गोल्फ क्लब। फोर्ब्स मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी के दौर में ट्रंप की कंपनियों को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ। उनकी नेटवर्थ भी 100 करोड़ डॉलर कम हो गई। ट्रंप के बायोग्राफर माइकल डी‘एंटोनियो के मुताबिक, उन्हें मीडिया से लगाव ज्यादा है। 2016 में जब उन्हें लगा कि वे हिलेरी क्लिंटन से हार जाएंगे, तो उन्होंने कैंपेन के लिए एक मीडिया कंपनी शुरू करने का प्लान बनाया था।

इसे भी पढ़ें :बेकाबू Bolero ने दीया बेच रहे दुकानदार को रौंदा, हालत नाजुक

आगे का रास्ता बेहद मुश्किल

ट्रंप जब तक राष्ट्रपति हैं, तब तक उन पर क्रिमिनल केसेस नहीं चल सकते। लेकिन, व्हाइट हाउस से निकलते ही उन्हें कई मामलों का सामना करना पड़ सकता है। लोन, टैक्स बेनिफिट्स, इकोनॉमिक बेनिफिट्स और महिलाओं को चुप रहने के लिए पैसे देने के कई आरोप उन पर हैं। कुछ की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़े, Ranchi के कई लोग घायल

42.1 करोड़ डॉलर कर्ज

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 42.1 करोड़ डॉलर के लोन तो ऐसे हैं, जिनकी पर्सनल गारंटी ट्रंप ने दी है। इनमें से ज्यादातर कर्ज दूसरे देशों के बैंकों या कंपनियों से लिया गया है। चार साल में इन्हें चुकाना भी है। आर्थिक मामलों की जांच करने वाली अमेरिकी जांच एजेंसी आईआरएस के मुताबिक, 2010 में ट्रंप ने एफिडेविट में कहा- 2008 और 2009 के दौरान मेरी कंपनियों को 140 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ। अत: टैक्स में 7.2 करोड़ की छूट दी जाए।

इसे भी पढ़ें :पहले चाकू घोंपा, फिर मार दी गोली, Dumka में एक की हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...