spot_img

इस बार सावन दो महीने : मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिये मिलेंगे 59 पवित्र दिन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देवों के देव महादेव को सावन का महीना समर्पित है। सावन माह में भोलेबाबा के भक्त पूरी आस्था और श्रद्धा-भाव से अपने आराध्य देव की पूजा करते हैं। हर साल श्रावण मास यानी सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। इस बार सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है, वहीं 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। मतलब साफ है इस बार भक्तों को देवों के देव महादेव की उपासना के लिए कुल 59 दिन मिलने वाले हैं। कहते हैं कि ऐसा संयोग वर्षों बाद बन रहा है। इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सावन के सोमवार मिलेंगे। आईये जानते हैं इस बार ऐसा संयोग क्यों बन रहा है…

धर्म शास्त्रों के के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है, जिसमें चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में 11 दिन का अंतर आता है, तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने का होने वाला है। धर्म शास्त्रों के अनुसार अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। वहीं सावन का महीना भोलेबाबा को समर्पित है। ऐसे में इस बार सावन और अधिकमास साथ में पड़ने से शंकर भगवान के साथ विष्णु भगवान की भी कृपा प्राप्त होगी।

सोमवार का महत्व

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में भोलेनाथ के भक्त भगवान शिव शंकर जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत भी करती हैं।

सावन सोमवार की तिथियां

  • 10 जुलाईः सावन का पहला सोमवार
  • 17 जुलाईः सावन का दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाईः सावन का तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाईः सावन का चौथा सोमवार
  • 07 अगस्तः सावन का पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्तः सावन का छठा सोमवार
  •  21 अगस्तः सावन का सातवां सोमवार
  • 28 अगस्तः सावन का आठवां सोमवार

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में खतरनाक होगा तूफान बिपरजॉय, यहां भारी बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM को किया ईमेल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बंद होंगे यह 25 प्राइवेट स्कूल… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : अगले 36 घंटों में तूफान बिपरजॉय होगा तेज, IMD ने जारी किया अलर्ट

इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...