spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शादी के लिए बना बॉन्ड पेपर, बन गया काल… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : 23 साल की शाहीबा की डेड बॉडी उसके कमरे में फंदे से लटकी हालत में मिली। बेटी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पिता मो. मेराज का इल्जाम है कि 25 साल के मो. सादिक के शादी से इनकार करने पर उसने ऐसा किया। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला शुक्रवार रात पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र के बिठनोली पूरब पंचायत के वार्ड-6 का है।

मृतका की बहन ने बताया कि 2 साल पहले शाहीबा की मुलाकात सादिक से शादी समरोह में हुई थी। सादिक पड़ोस के गांव में रहता है। मुलाकात से बातें शुरू हुई। फिर दोनों में प्यार हो गया। इस बीच शाहीबा ने सादिक को शादी के लिए कहा। लेकिन सादिक ने मना कर दिया। जिसके बाद शाहीबा ने उससे ब्रेकअप कर लिया। उसने सादिक से बातचीत बंद कर दी। सादिक ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। सादिक ने 29 नंवबर 2021 को बॉन्ड पेपर बनवाया। इसमें लिखा था कि वह हर हाल में शाहीबा से ही शादी करेगा, कभी साथ नहीं छोड़ेगा। बॉन्ड पेपर देखकर शाहीबा फिर से सादिक की बातों में आ गई। उससे बात करने लगी, मिलने लगी। शाहीबा के घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। शुरू में वह इसके खिलाफ थे। लेकिन बाद में बेटी की जिद के आगे वे भी इस शादी के लिए मान गए।

इसी बीच शाहीबा को पता चला कि अगले महीने जून में सादिक किसी और से निकाह करने वाला है। घरवालों का कहना है कि यह धोखा शाहीबा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंचे नगर थानेदार ने बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी युवक परिवार के साथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता के घर पहुंची खूंटी पुलिस… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी

इसे भी पढ़ें : ShootOut @Hazaribagh : चश्मदीद ड्राइवर की जुबां, GM की ह*त्या की दास्तान

इसे भी पढ़ें : एक और रूट पर 15 मई से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए किराया

इसे भी पढ़ें : इश्क के चक्कर में क्या कर डाली जवान लड़की सुषमा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

UP : यूपी के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

रश्मिका ने बदला अपना नाम, फैंस बोले, गजब…

Kohramlive : दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका...