spot_img

Notebandi अबतक का सबसे बड़ा घोटाला : डॉ रामेश्वर उरांव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • नोटबंदी की जांच और जवाबदेही लेने का समय आ गया है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जांच लेनी चाहिए

रांची : Notebandi के कारण आठ नवंबर को दिन को काला दिन बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने राजधानी रांची में भी विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि नोटबंदी अबतक का सबसे घोटाला है। आजादी के बाद इतना बड़ा घोटाला अबतक नहीं हुआ है। समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घोटाले की जिम्मेदारी लें और आम जनता को इसकी वजह से तकलीफें झेलनी पड़ी। रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नोटबंदी पर कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध जताया।

Notebandi से घट गई विकास की दर

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि Notebandi  से कालाधनधारकों की हुई ऐश हुई। रातों रात ‘सफेद’ बनाया गया सारा काला कैश। न काला धन मिला, ना नकली नोट पकड़े गए, ना ही आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगी। भाजपा के विश्वासघात से भारत के आघात नोटबंदी ने पूरी तरह अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। 8.6 विकास दर से घटकर 3.1 हो गया।

इसे भी पढ़ें : Firing@Deoghar : बेखौफ अपराधियों ने दागी गोलियां, एक की मौत

किसानों ने हस्ताक्षर अभियान में लिया भाग

कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी काला कानूनों के विरोध में प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान की जिम्मेवारी दी गयी थी, जिसे पर्यवेक्षकों के माध्यम से ईमानदारी पूर्वक संपन्न किया गया। लगभग तीन लाख किसानों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। ये सारे एकत्रित हस्ताक्षर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को 10 नवंबर को झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को सौंपा जायेगा।

खेत बचाओ यात्रा कार्यक्रम

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में सोमवार 9 नवंबर को किसान विरोधी कृषि बिल व श्रम कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली के तहत खेत बचाओ यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
सोमवार को 11 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर कांग्रेस के नेता नामकुम स्थित रामपुर चौक से खेत बचाओ यात्रा की शुरुआत करेंगे। ट्रैक्टर रैली नामकुम से कुसई कॉलोनी, डोरंडा, हिनू होते पुराना विधानसभा मैदान पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : मां-बाप ने Jeans पहनने से रोका तो बेटी ने कर ली…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

spot_img

Related articles:

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।