spot_img

JP कारा में कैदी की मौत का विरोध, रेल फाटक जाम किया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोडरमा : जेपी केंद्रीय कारागार में कैदी की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। JP कारागार में आठ साल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की बीते छह नवंबर को मौत हो गई। इसके विरोध में कैदी के परिजन और ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उन्होंने रविवार आठ नवंबर की सुबह कोडरमा के जयनगर थाना स्थित परसा रेलवे फाटक को जाम कर दिया। इसके बाद वहां गाड़ियों की कतार लग गई और लंबा जाम लग गया। मालगाड़ी के परिचालन पर इसका असर पड़ा। एसपी और डीसी के आश्वासन पर रेल चक्का जाम हटा दिया गया।

JP कारा में मौत को बताया लापरवाही

JP केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे रामू उर्फ रामदेव पंडित की मौत 6 नवंबर को हो गई थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि रामू की मौत हजारीबाग जेल प्रबंधन की लापरवाही से हुई है। मृतक की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उनके पति आठ साल से हजारीबाग कारागार में आजीवन सजा काट रहे थे।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ नगर थाना के PSI ने अपने कमरे में लगाई फांसी

छह नवंबर को जेल कारागार से दोपहर एक बजे एक फोन आया कि आपके पति शौचालय जाने के दौरान गिर जाने से घायल हो गए हैं, जिनको हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब 17 वर्षीय पुत्र दीपक पंडित अपने पिता से मिलने हजारीबाग पहुंचा तो देखा कि रामू का शव एंबुलेंस में रखा हुआ है। इसी दौरान अस्पताल प्रबंधन व जेल प्रबंधन द्वारा जबरन दीपक पंडित को डरा धमका कर शव को अपने घर ले जाने को कहा गया।

हत्या के मामले में सजा भुगत रहे थे रामू पंडित

रामदेव उर्फ रामू पंडित ने अपने भाई की पत्नी को पेड़ से कटहल तोड़ लेने के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

लगातार प्रदर्शन कर रहे परिजन

कैदी की मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार सात नवंबर को परसाबाद-बाघमारा मुख्य मार्ग पर मुसौवा के पास धरना दिया था। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों ने जेपी केंद्रीय कारागार हजारीबाग प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में शामिल जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को नौकरी देने और हजारीबाग जेल अधीक्षक पर हत्या का मामला दर्ज करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : बस किराये की लिस्‍ट जारी, जानिये कहां के लिए कितना है…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP