spot_img

बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा- 200 से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : केंद्रीय गृह मंत्री Amit-Shah बंगाल दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों ने बंगाल की कमान बड़ी आस के साथ ममता बनर्जी को दी थी। मगर आज मां, माटी और मानुष का नारा तुष्टिकरण, तानाशाही और टोलबाजी में परिवर्तित हो गया। Amit-Shah ने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए आतुर है। उन्‍होंने बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी किया है।

इसे भी पढ़ें : मोम पिघला कर बनाए गए हैं अमिताभ बच्चन, स्मार्टनेस आज भी वही : 1 Cr जीतने वाली Nazia

Amit-Shah ने संगठन की शक्ति को मजबूत करने पर जोर देते हुए आदिवासी कार्यकर्ता के घर दोपहर का खाना खाया। उन्होंने पं. बंगाल के लोगों से ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

गृह मंत्री ने कहा कि 2010 में बड़े चाव के साथ 11 अप्रैल को मां, माटी और मानुष  के नारे के साथ बंगाल में परिवर्तन हुआ था। बंगाल की जनता ने बड़ी आस के साथ ममता को बंगाल की कमान सौंपी थी, मगर तृणमूल सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकी है।

इसे भी पढ़ें :  Lalu की बेल पर सुनवाई अब 27 को, दिवाली-छठ जेल में ही बीतेगी

गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता में एक अजीब प्रकार का वातावरण दिख रहा है। मैं जहां भी गया तो सैकड़ों लोग सकड़ों पर आए थे। जब वो भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के नारे लगाते थे, वो हमारे स्वागत में कम, ममता सरकार के प्रति गुस्से को ज्यादा दिखाते थे।

बंगाल के लोगों से मांगा एक मौका  

अमित शाह ने कहा कि मैं बंगाल की जनता को आश्वस्त करने आया हूं कि आपने कांग्रेस को भी 1 मौका दिया, कम्युनिस्टों को भी बार-बार मौके दिए और 2 मौके ममता को दिए। एक मौका नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को दे दीजिए, हम 5 वर्ष के भीतर सोनार बांग्ला बनाने का वादा करते हैं।

इसे भी पढ़ें : #Dead Body : मंदिर परिसर में फंदे से झुलती मिली युवती की लाश

दक्षिणेश्वर काली मंदिर में टेका मत्‍था

आज दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर से की है। उन्होंने यहां मां काली के दर्शन किए। यहां स्वामी विवेकानंद के गुरु परमहंस ने आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की थी। परमहंस हिंदू नवजागरण के प्रमुख सूत्रधारों में से एक माने जाते हैं। 2015 में पीएम मोदी ने भी यहां दर्शन किए थे। अमित शाह ने इस मौके पर चैतन्य महाप्रभु, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और अरबिंदो का जिक्र किया। उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है, लेकिन आज तुष्टिकरण चरम पर है। स्वाभाविक है कि शाह इस कदम से हिंदू मतदाताओं को संदेश दे रहे हैं।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित