spot_img

इस धाकड़ बल्लेबाज ने KKR को दिलाई ऐतिहासिक जीत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में KKR को 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत मिली है। मैच के हीरो मध्यक्रम के खिलाड़ी रिंकू सिंह रहे। उन्होंने टीम के लिए आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ पांच छक्के लगाते हुए जीत दिलाई है। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 21 गेंदों का सामना किया। इस बीच उनके बल्ले से 228.57 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन निकले। उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी में कुल एक चौका और छह छक्के लगाए।

केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर भी मध्यक्रम में खूब चमके। उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 40 गेंदों का सामना किया। इस बीच उनके बल्ले से 207.50 की स्ट्राइक रेट से 83 रन निकले। अय्यर ने अपनी इस उम्दा पारी में कुल सात चौके एवं पांच छक्के लगाए। इसके अलावा कैप्टन नितीश राणा ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए विजय शंकर ने 24 गेंदों में नाबाद 63 रन की धुंआधार पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्शन भी अर्द्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 38 गेंदों का सामना किया।  इस बीच उनके बल्ले से 139.47 की स्ट्राइक रेट से 53 रन निकले।

गेंदबाजी के दौरान केकेआर के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की। इस दौरान 8.25 की इकोनॉमी से 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। नरेन के अलावा सुयश शर्मा ने एक विकेट चटकाए। वहीं जीटी के लिए केकेआर के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज कप्तान राशिद खान रहे। उन्होंने हैट्रिक जमाते हुए तीन सफलता प्राप्त की. खान के अलावा अल्जारी जोसेफ ने दो और मोहम्मद शमी एवं जोश लिटिल ने एक-एक विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें :‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के बोमन-बेली से पीएम ने की मुलाकात

इसे भी पढ़ें :एक दर्जन से ज्यादा घर खाक… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :अब क्या होगा मोहन के दो मासूम बच्चों का… देखें

इसे भी पढ़ें :महानायक की सेहत अभी ठीक नहीं, दोबारा शूटिंग शुरू करने में लगेगा वक्त

इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :रांची में पार्षद के घर के बाहर फायरिंग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...