spot_img

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में सिकन्दर बेदिया को मिली सफलता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सरकार की ओर से सिकन्दर को नौवीं से बारहवीं तक मिलेगा 12हजार रुपये छात्रवृत्ति राशि

ओरमांझी : राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्‍त‍ि चयन परीक्षा में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिस्का के वर्ग 8वीं के छात्र सिकंदर बेदिया पिता फागु बेदिया, ग्राम पिस्का ने सफलता प्राप्त की है। अब इन्हें सरकार की ओर से वर्ग नवम से 12वीं कक्षा तक लगातार 4 वर्षों तक 12 हजार रुपये की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिससे छात्र को पठन-पाठन में सहायता मिलेगी। सिकंदर की इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित ओरमांझी प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीष बड़ाईक ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं सिकंदर के दोस्तों ने भी उसकी इस सफलता पर उसे बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक ने कहा कि आप इसी तरह खूब मेहनत और लगन से पढ़ें। आगे भी आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

बता दें कि केन्‍द्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘राष्‍ट्रीय साधन-सह-योग्‍यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस)’ योजना मई, 2008 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना का उद्देश्‍य आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जिससे कक्षा 8 के उपरांत विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके और उन्‍हें माध्‍यमिक स्‍तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्‍साहन मिल सके। इस परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हुए थे, जो शैक्षणिक सत्र 2018-19 में 55 प्रतिशत (एससी एवं एसटी 50 प्रतिशत) अंकों के साथ सातवीं कक्षा में पास हुए थे और सत्र 2019-20 में 8वीं में पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा उनके अभिभावक की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से अधिक नहीं हो।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

इसे भी पढ़ें : JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

इसे भी पढ़ें : Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

spot_img

Related articles:

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित