spot_img

Fake निकला गिरिडीह मेयर का जाति प्रमाण पत्र, किए गए पदमुक्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह : जांच में गिरिडीह के मेयर सुनील पासवान का जाति प्रमाण पत्र Fake (फर्जी) साबित हुआ है। इसके बाद नगर विकास विभाग ने उन्‍हें अयोग्‍य घोषित करते हुए पदमुक्‍त कर दिया है। विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मेयर के संबंध में गिरिडीह के डीसी ने विभाग को दिसंबर 2019 में सूचना दी थी कि उनका जाति प्रमाण पत्र Fake है। इसके बाद एक जांच कमेटी ने भी डीसी की रिपोर्ट को सही बताया था।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

इसे भी पढ़ें : ACB @Palamu in Action : घूस लेते रोजगार सेवक को रंगेहाथ दबोचा

# Fake जाति प्रमाण पत्र के लिए बनाई गई थी दो सदस्यीय जांच कमेटी

मेयर के जाति प्रमाण पत्र के बारे में डीसी गिरिडीह ने कहा था कि छानबीन समिति ने सुनील पासवान के संबंध में उनके मूल निवास स्थान को प्रमाणित नहीं पाया था। इसके बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी। मेयर को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था। कमेटी ने 21 अक्‍टूबर 2020 को नगर विकास विभाग को बताया कि पासवान को उनके पद से मुक्त कर दिया जाए। इसी अनुशंसा के आधार पर सुनील पासवान को मेयर पद से हटाने का आदेश विभाग ने जारी कर दिया।

क्‍या है हटाने का प्रावधान

झारखंड नगरपालिका निर्वाचित प्रतिनिधि एक्ट 2020 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आऱक्षित पद पर चुना जाता है औऱ बाद में अयोग्य पाया जाता है, तो उसे हटाने का भी प्रावधान है। नगर विकास विभाग ने इसी को  आधार बनाते हुए पासवान को पद से हटाने का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : Urgent Mention हाईकोर्ट में स्वीकार, लालू की जमानत पर सुनवाई कल

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएस सजल चक्रवर्ती का निधन

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित