spot_img

Garhwa News : सदर अस्पताल में DC के औचक निरीक्षण से हड़कंप… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC रमेश घोलप ने आधी रात 1 बजे के करीब सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। DC के अचानक आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टरों की उपलब्धता, विभिन्न वार्ड, प्रसुता कक्ष एवं अन्य वार्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे वहां मौजूद डॉक्टरों, पारा मेडिकल स्टाफ एवं कर्मी से मिले। अचानक पहुँचने के बावजूद अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था को लेकर वह संतुष्ट हुए। लेकिन कुछ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश भी दिए। उस समय अस्पताल के गायनोकॉलोजी विभाग में डॉ सीमा अपनी ड्यूटी पर नहीं मिली, जिसपर DC ने उनका वेतन रोकने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों के कई मरीजों से भी मिल, अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। DC ने प्रबंधन को पूरी तरह से सक्रिय होकर मरीजों के इलाज एवं देखभाल करने का निर्देश दिया।

जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को मध्यरात्रि में भी बेहतर उपचार मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा सरकारी अस्पतालों एवं विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों में मरीजों को बेहतर इलाज व सुविधाएं मुहैय्या कराने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। बेहतर सुविधायें बहाल करने के उद्देश्य से नियमित रूप से निरीक्षण हेतु प्रशासनिक पदाधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।

इसे भी पढ़ें :रांची में बिजली की तारों पर झूल रहा विशालकाय पेड़… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :Budget 2023 : वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इतनी कमाई वालों को नहीं देना होगा टैक्स

इसे भी पढ़ें :अब रांची में धधक उठी यह दुकान… देखें

इसे भी पढ़ें :अब रांची में धधक उठी यह दुकान… देखें

इसे भी पढ़ें :‘बारात लेकर आया तो श्मशान बना दूंगा’, फिर हुआ जोरदार…

इसे भी पढ़ें :ALERT! झारखंड में आज से फिर बढ़ेगी ठंड, पढ़ लें यह खबर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...