spot_img

संध्या को गोली लगने के पीछे का सच जानने में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : गोली लगने से लहुलूहान विवाहिता संध्या को रिम्स में भर्ती कराया गया है। यह अबतक साफ नहीं हो पाया है कि संध्या को गोली कैसे लगी। गोली उसने खुद मारी या फिर मामला कुछ और है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस तक खबर गई है कि पति-पत्नी में कलह होने के बाद यह वारदात हुई। खबर है कि कमरे के अंदर तीन गोलियां चली है। इसी साल ब्याही गई संध्या को गोली कैसे लगी, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस पति जयंत सिंह को कस्टडी में लेकर पूछताछ में कर रही है। 31 साल के संध्या के सीने के पास गोली लगी है। जयंत के घर में लाइसेंसी पिस्टल है। यह पिस्टल संध्या के ससुर हरि सिंह के नाम से निर्गत है। संध्या पेशे से पत्रकार है। वहीं उसका पति जयंत सिंह बिजनेस मैन है। यह वारदात रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास नौवा नगर में हुई। संध्या का मायके राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के चापुटोला में है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल संध्या की शादी जयंत सिंह के संग हुई है। शादी के कुछ दिन के बाद से ही दोनों में तकरार होने लगी। दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। आज भी किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां चल गई। गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल जब्त कर लिये। वहीं कई खोखे भी मिले। दो जिंदा गोलियां भी मिली है।

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी

इसे भी पढ़ें :Suo-Moto Online Mutation प्रक्रिया का शुभारंभ, दूर होंगी दाखिल खारिज संबंधी परेशानियां

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...