KATIHAR : बिहार के कटिहार में बदमाशों ने भाजपा नेता संजीव मिश्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे उन्हें गोली मारी गई। सिर और चेहरे में गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। संजीव मिश्रा कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के बेहद नजदीकी बताए जाते हैं। प्रारंभिक स्तर पर मामला आपसी दुश्मनी की ही बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश
बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वो घर से बाहर निकले, उन्हें गोली मार दी। बलरामपुर के तेलता थाना क्षेत्र के तेलता हाई स्कूल के पास वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।
पहले भी मारी गई थी गोली
परिजनों का कहना है कि 10 महीने पहले भी पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव मिश्रा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने गंभीर स्थिति में पूर्णिया मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कई दिन तक इलाज के बाद उनकी जान बची थी। उस समय पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
इसे भी पढ़ें :इस तारीख तक Income Tax Return भर लें, वरना बढ़ेगी परेशानी
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब बेटे की मिली डेड बॉडी, गुस्साये लोगों ने पुलिस को खदेड़ा…
इसे भी पढ़ें :कपूर खानदान में गूंजी किलकारी… आलिया ने पोस्ट कर कही यह बात
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में ठोंक डाला साबिर को… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :सोलन में PM मोदी ने मांगा एक और मौका…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :शादी में होने जा रहे थे शामिल, रास्ते में मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






