spot_img

दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से फिर दहला बिहार…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bettiah : बिहार के बेतिया में एक गांव में एक युवक ने अपने परिवार के साथ घर पर बैठे वार्ड सदस्य पर फायरिंग कर दी जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से मौके पर भागने के दौरान युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी है। इस गोलीबारी में कुल चार लोगों को गोली लगी जिन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव की है।

बाइक से आया हमलावर और शुरू कर दी फायरिंग 

हालांकि, ग्रामीणों ने हमलावर युवक को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों में वार्ड सदस्य राजाबाबू पटेल उसका भाई विजय पटेल, सुधन मांझी और रुस्तम अंसारी शामिल है। घायल राजाबाबू पटेल ने बताया कि हमलावर बाइक से आया था और आते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए जब ग्रामीण दौड़े तो हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वार्ड सदस्य के भाई और दो अन्य ग्रामीणों को गोली लग गई। हालांकि सभी घायलों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर योगापट्टी थाना की पुलिस पहुंची और एसडीपीओ सदर मुकुल परिमल पांडेय आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

हमलावार को ले जाया गया अस्‍पताल 

एसडीपीओ सदर ने बताया कि आरोपी हमलावर की भी पिटाई की गई है। इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमलावर युवक घायल वार्ड सदस्य का रिश्तेदार है और प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

इसे भी पढ़ें :अचानक रोने-गिड़गिड़ाने लगा CI ऑफिस का मुंशी विकास… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :भाई से बोला कुरियर बॉय- अब हम नहीं बचेंगे… और फिर

इसे भी पढ़ें :खूबसूरत मॉडल की पैंट की जेब में हाथ डाली पुलिस तो…

इसे भी पढ़ें :माताओं-बहनों से सीएम की अपील, कहा न बेचें हड़िया-दारू

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

इसे भी पढ़ें :इस दिवाली फीकी रहेगी पटाखों की धमक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…

इसे भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह में 976 करोड़ 56 लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरण

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।