spot_img

सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की गई जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive : हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित मोरिंगो क्यूआरजी हॉस्पिटल में बुधवार को सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में दो का नाम रवि, एक का रोहित और एक अन्‍य का नाम विशाल है, ये सभी दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले थे। इनकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है।

जबरन टैंक साफ कराने का आरोप

घटना के बाद सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर और मृतकों में से एक के भाई ने अस्पताल पर जबरन टैंक की सफाई करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।  इनका कहना है कि कर्मचारियों का काम टैंक की सफाई करने का नहीं था, लेकिन जबरन उनसे इसकी सफाई कराई गई जबकि अस्पताल में कोई भी सुरक्षा के उपकरण नहीं थे। इसके चलते टैंक के अंदर उतरे 4 सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई।

गैस निकलने के कारण हो गए बेहोश

पुलिस जांच में सामने आया कि सफाईकर्मी संतुष्टि एलाइड सर्विसेज के लिए कार्य करते थे और सफाई के लिए हर महीने क्यूआरजी आते थे। आज वह क्यूआरजी हॉस्पिटल के टैंक के पास सफाई कर रहे थे दो युवक अंदर सफाई के लिए उतरे थे, गैस की वजह से बेहोश होने पर दूसरे दो युवक उन्हें बाहर निकालने के लिए जैसे ही अंदर उतरे वह भी बेहोश हो गए जिनकी बाद में मृत्‍यु हो गई। घटना के बाद सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर ने कहा कि उनके कांटेक्ट में टैंक की सफाई करने जैसा कोई काम शामिल नहीं था, लेकिन बावजूद उसके सभी मजदूरों को आज अस्पताल के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी ने बुलाया था। हादसे का शिकार हुए लोगों में से एक के भाई ने भी कहा कि सफाई कर्मचारियों से जबरन टैंक की सफाई कराई गई जिसके चलते यह हादसा हुआ।

परिजनों की शिकायत पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

इस मामले में एसीपी महेंद्र वर्मा ने  बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 16 से मोरिंगो क्यूआरजी हॉस्पिटल में सीवर टैंक की सफाई करते समय 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई है। सभी सफाई कर्मचारी दिल्ली के एक निजी कंपनी से बुलाए गए थे। फिलहाल इस मामले में परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बरातियों से भरी बस गिरी खाई में, मची चीख-चीत्कार…

इसे भी पढ़ें :महानवमी पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगा मनवांछित फल…

इसे भी पढ़ें :वाटर प्रूफ रावण बनाया गया, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट…

इसे भी पढ़ें :गंगा में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 7 लोग, पढ़ि‍ये दर्दनाक हादसे की कहानी

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3

PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

सिक्किम के गंगटोक की ठंडी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, हंसते-बात करते PM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। खुद PM मोदी ने लिखा “युवाओं के