पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पूरा शहर और स्थानीय पुलिस आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न में मग्न था, वहीं अचानक पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग बर्त्तन व्यापारी रामकुमार अग्रवाल के घर में घुस आये। घुसते ही पुलिस वालों के अंदाज में पूछा, आपका बेटा लकी कहां है? अवैध हथियारों का खरीद बिक्री करता है, उसे हाजिर करें, वर्ना ऐसी कि तैसी कर देंगे। पूरे घर की तलाशी लेने लगे। वर्दी पहने इन तीनों के तौर, तरीके और अंदाज से घर की बेटी रिंकी को कुछ शक हो गया। उसने इस बर्त्ताव पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया। तीनों बदमाश भड़क गये। पहले खूब बहस हुई। इसके बाद बदमाशों ने कुंवारी बेटी रिंकी को पटक उसका नाक मुंह एक तकिया से दबा दिया। जबतक दबाये रखा, जबतक रिंकी शिथिल नहीं पड़ गई। बदमाश घर से करीब 15 लाख रुपये लूट कर बड़े आराम से भाग निकले। लूटमार करने वाले की हरकतों की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। 28 साल की रिंकी को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां खुलासा हुआ कि रिंकी दुनिया से अलविदा हो चुकी है। चारों तरफ कोहराम मच गया। बर्त्तन व्यापारी के घर के बाहर लोगों की हुजूम जुट गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला के पुलिस कप्तान खुद मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। शुरूआती जांच में यह बातें सामने आई है कि पूरी प्लानिंग के साथ इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की वेश में घुसे बदमाशों को खोज निकालने की कोशिश में पुलिस जुटी है। टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है। वहीं कुछ सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। हत्यारों का सुराग पाने की खातिर हर संभावित लोगों से पूछताछ और छापामारी की जा रही है। बर्त्तन व्यापारी का घर गोहद थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास है। यह हृदय विदारक घटना मध्य प्रदेश के भिंड से सामने आई है। गोहद थाने में केस दर्ज किया गया है।

घटना को लेकर अबतक जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार रविवार की शाम पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग बर्त्तन व्यापारी के घर में घुसे। घर की बेटी रिंकी को जब शक हुआ तो वह सवाल जवाब करने लगी। बदमाशों और रिंकी में बहस भी हुई। रिंकी शोर मचाने लगी। तब खतरनाक तरीके से उसे मार डाला गया। वहीं बदमाशों ने गृह स्वामी रामकुमार अग्रवाल के मुंह में कपड़ा ठूंस उन्हें डरा धमका चुप रहने पर मजबूर तक दिया। उन्हें बांध भी दिया गया था। इसके बाद घर में जमकर लूटमार की गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे वहां से भाग निकले। घटना के कुछ देर बाद बर्त्तन व्यापारी से मिलने उनका कोई परिचित घर पहुंचा। दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर गया तो उसके होश उड़ गये। उसने देखा राजकुमार अग्रवाल बंधे पड़े हैं। वहीं जवान बेटी बेजान पड़ी है। घर की हालत देख वह शख्स दंग रह गया। इसके बाद चारों तरफ शोर मच गया। पुलिस मौके पर पहुचीं और बाप-बेटी को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। फैली इस खबर के बाद गोलबंद हुये लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। खूब हंगामा बरपा। लोगों मे पुलिस के प्रति खूब नाराजगी थी। नारेबाजी तक हुई। मौके पर पहुंचे भिंड के एसपी ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया, वहीं भरोसा दिया कि बहुत जल्द पुलिस हत्यारों को खोज निकालेगी।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली को दबोचने वाले अमिताभ चौधरी नहीं रहे… देखें

इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : खुशियों में लगी खरोंच, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :  पुलिस कस्टडी में कोर्ट गेट के सामने मच गया तहलका… देखें कैसे 

इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड जूते, कपड़े के शौक ने बनाया बड़का फ्रॉड, देखिये क्या हुआ सुधाकर और पवन के साथ

spot_img

Related articles:

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...