Kohramlive Desk : मानसून आने के बाद अब तक आवश्यकता के अनुरूप बिहार में मौसम की गति नहीं दिखी है। कहीं-अधिक तो कहीं कम बारिश हो रही है। सोमवार को मौसम विभाग ने उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य के 15 जिलों में बारिश की प्रबल संभावना जताई है। उत्तर बिहार के साथ पटना, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, वैशाली, नालंदा, अरवल, नवादा, गया, कैमूर और बेगूसराय जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
गर्मी से लोग परेशान, कम बारिश से किसान आशंकित
बिहार में लोग बारिश का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। लोग गर्मी से परेशान हैं। किसान कम बारिश होने की वजह से आने वाले सूखे की कल्पना कर डरे हुए हैं। रविवार की रात हुई हल्की बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब बारिश का दौर लौटने वाला है। वापसी से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि बिहार में इस साल मानसूनी वर्षा लगभग 50% कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार,19 से 24 जुलाई के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश होगी।
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान
इसे भी पढ़ें : महंगाई से कुछ राहत, खाद्य तेलों की कीमत घटी, चेक करिए लेटेस्ट रेट
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






