Kohramlive desk : टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) गुरुवार यानी 7 जुलाई को अपना 41 साल के हो जाएंगे। वह लंदन में गुरुवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वे इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। वहां टीम इंडिया को रोहित शर्मा के नेतृत्व में 7 जुलाई से ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
बर्थडे सेलिब्रेट करने की खास तैयारी
धोनी के फैंस ने भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने की खास तैयारी की है। विजयवाड़ा में तो पूर्व भारतीय कप्तान का 41 फीट का कट आउट बनाया गया है। इसमें वे अपना हेलीकाप्टर शॉट जमा रहे हैं। एक फैन ने इस कट आउट का फोटो पोस्ट किया। इसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। यह पहला मौका नहीं है जब धोनी का कट आउट लगा है। इससे पहले साल 2018 में केरल में 35 और चेन्नई में 30 फीट के कट आउट लगाए गए थे। बता दें कि धोनी ने दो दिन पहले ही उन्होंने शादी की 12वीं सालगिरह मनाई थी। 4 जुलाई 2010 को शादी हुई थी।
41 feet cutout of MS Dhoni for his 41st birthday in Vijaywada District. pic.twitter.com/bj9JFa4EeL
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2022
ICC की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन ICC टूर्नामेंट जिताए हैं। इनमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें :Boyfriend को मनाने की Amrapali ने बताई खास ट्रिक, फैंस बोले- अइयो…(Video)
इसे भी पढ़ें :मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने कैबिनेट पद से किया रिजाइन
इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती
इसे भी पढ़ें :बचपन में जिस बेटी को बाप पालता है, जवान होने पर बना लेता है पत्नी…देखें
इसे भी पढ़ें :Netflix Plan होंगे सस्ते, कंपनी की बड़ी तैयारी
इसे भी पढ़ें :Gay Wedding : अभिषेक ने चैतन्य से की शादी… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रही झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी
इसे भी पढ़ें :IAS अफसर ने सरकारी बंगले में दारू पिला छात्रा के साथ क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
इसे भी पढ़ें : रांची की धरती से निकले 11 हॉकी सितारे, खेलेंगे एशिया कप…
इसे भी पढ़ें : महिला T20 वर्ल्ड कप 2026, जीतने वालों पर बरसेंगे नोट… जानें






