spot_img

बिना OTP के ऑटो डेबिट हो जायेंगे 15 हजार रुपए, RBI ने लिया फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने बिना ओटीपी के 15 हजार रुपये तक की ऑटो डेबिट के नियम को लागू कर दिया है। इस नए नियम के तहत 15 हजार रुपये तक का भुगतान होने की स्थिति में आपको वेरिफाई या मंजूरी के लिए ओटीपी एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

RBI रेकरिंग पेमेंट की लिमिट को  बढ़ा दी 

रिजर्व बैंक ने OTP बेस्ड रेकरिंग पेमेंट की लिमिट को बढ़ाकर 15000 रुपए कर दिया है। इसका मतलब अब 15 हजार रुपए तक का ऑटो डेबिट बिना OTP के हो जाएगा। उससे ऊपर की ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन के लिए OTP अनिवार्य रहेगा। ऐसे ट्रांजैक्शंस को Recurring transactions कहते हैं। इसकी सीमा को 5000 से बढ़कर 15000 कर दिया गया है। इसका ऐलान पिछले दिनों रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी में भी किया था।

RBI के मुताबिक इस सुविधा को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है और अब तक इस ढांचे के तहत 6.25 करोड़ से अधिक मैंडेट रजिस्टर्ड किए गए हैं, जिसमें 3,400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व्यापारी शामिल हैं। इस सुविधा के तहत बैंक को पेमेंट के दिन से 24 घंटे पहले मैसेज, ईमेल आदि के जरिए जानकारी देना जरूरी है।

ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा?

शक्तिकांत दास ने कहा था कि रेकरिंग पेमेंट के लिए बिना OTP की लिमिट 15000 रुपए करने से ग्राहकों को फायदा मिलेगा। रिजर्व बैंक ने पिछले साल इसे ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया था। रेकरिंग पेमेंट की मदद से आप मंथली सब्सक्रिप्शन, इंटरनेट रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम जमा करना, एजुकेशन फीस जमा करना जैसे काम करते हैं। इसकी लिमिट को बढ़ाकर 15 हजार करने से ग्राहक थोड़ी बड़ी ट्रांजैक्शन को कर पाएंगे. रिजर्व बैंक के मुताबिक, अभी तक 6.25 करोड़ मैंडेट रजिस्टर की गई है. इसमें 3400 इंटरनेशनल मर्चेंट भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक

इसे भी पढ़ें : नेता जी टेंशन में थे, क्या किया बीबी और खुद का हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें : OMG! नई नवेली दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगी सड़क, वादा हुआ पूरा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बनेगा महिला कॉलेज, बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

इसे भी पढ़ें : ‘अग्निपथ’ के विरोध में धधक उठा बिहार, कई ट्रेनों में लगाई आग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “गरियाती हो तो भी अच्छी लगती हो”… देखें अंजाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...