kohramlive desk : सबकी चहेती दिग्गज गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 92 साल की लेजेंडरी सिंगर कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक
लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है। 92 साल की स्वर कोकिला को नवंबर 2019 में भी निमोनिया हो गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी और वे 28 दिन तक अस्पताल भर्ती रही थीं। ईटाइम्स को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक समधानी ने बताया, “लता मंगेशकर को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं।” प्रतीक ही पिछले कुछ साल से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टर प्रतीक ने आगे विस्तार से कोई जानकारी देने से मना कर दिया।
92 साल की लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, ICU में एडमिट#LataMangeshkar #CoronaPositive pic.twitter.com/0Jbfi5Q33Y
— KohramLive (@KohramLive) January 11, 2022
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश






