spot_img
spot_img

गोदाम से 9006 क्विंटल राइस गायब, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के केतार गोदाम में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की भारी कमी सामने आई है। गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर CO सह-प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने पूरे मामले की गहराई से जांच की। जांच से खुलासा हुआ कि गोदाम से लगभग 9006.18 क्विंटल खाद्यान्न गायब है। रिपोर्ट के आधार पर DC ने फौरी कार्रवाई का आदेश दिया। गोदाम प्रभारी सहायक प्रबंधक राजीव कुमार के खिलाफ केतार थाना में FIR दर्ज कर उन्हें निलंबित किया गया और विभागीय कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया। वहीं, इस गबन मामले में JSFC गोदाम केतार के कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। गबन की जांच में यह संदेह भी सामने आया कि कुछ मिलर इस घोटाले में शामिल हो सकते हैं। कुछ मिलरों से स्पष्टीकरण मांगे गये, जिनमें आरडीएस एंड संस प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल, चियांकी, पलामू, ज्योति राइस मिल, बिश्रामपुर, पलामू, शाकंबरी राइस मिल, रांची एवं रामेश्वरम राइस मिल, बिहार शामिल हैं। जांच में असंतोषजनक जवाब मिलने पर इन मिलरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। DC ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी केतार को कड़ी चेतावनी दी है और सभी गोदामों में खाद्यान्न की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...