spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Garhwa : अब हर गांव तक न्याय की लौ, खुद उतरे जज साहेब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में न्याय को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आज शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया।

उन्होंने खुद जागरूकता रैली में भाग लेकर संदेश दिया कि न्याय सिर्फ अदालत तक सीमित नहीं, बल्कि समाज तक पहुंचना चाहिये। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को निःशुल्क और सुलभ न्याय मिले। लोग अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। क्योंकि, जागरूक नागरिक ही न्यायपूर्ण समाज की नींव होते हैं। पारा लीगल वॉलेंटियर्स (PLV) को निर्देश दिया गया कि सुदूर गांवों तक जाकर लोगों को जागरूक करें।

Garhwa में जागरूकता अभियान शुरू 

गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, महिला और बाल अधिकार, वृद्धजन के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी जैसे विषयों पर खास फोकस करने को कहा गया। यह जानकारी देते हुये निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल से 23 जुलाई 2026 तक चलेगा।

से भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…

से भी पढ़ें : NH-31 खू’न से हुआ लाल, CISF जवान, पत्नी और…

इसे 3 चरणों में बांटा गया है। मौके पर मौजूद न्यायिक दंडाधिकारी, LADC सदस्य, मध्यस्थ, पारा लीगल वॉलेंटियर, न्यायालय कर्मी,सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...