देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के जुबली पेट्रोल पंपकर्मी से अपराधियों ने 9 लाख 50 हजार रुपए लूट लिया। लूट के दौरान बदमाशों ने पंपकर्मी को गोली मार दी और पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार किया। पंपकर्मी मैनेजर के साथ बाइक से रुपए जमा कराने बैंक जा रहा था। इसी दौरान ओवर ब्रिज के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस और मालिक को दी। घायल कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे न्यूक्लियस मॉल में महिलाओं का पर्स उड़ा रहा लड़कियों का ये गिरोह
घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने घायल पंपकर्मी किंदसुक सामंता से घटना की पूरी जानकारी ली। किंदसुक ने बताया कि वो मैनेजर महावीर प्रसाद यादव के साथ पैसा लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था और रुपयों से भरा बैग भी लटकाए हुए था। ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने बाइक को रूकवाया और पैसों से भरा बैग छीनने लगा। मैनेजर ने जब शोर मचाया तो अपराधियों ने किंदसुक के जांघ में गोली मार दी। और बट से सिर में मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…












