एक साथ 80 बच्चियां पहुंची सदर अस्पताल, अफरा-तफरी… जानें वजह

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : गोड्डा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जैसे ही बच्चियों ने नाश्ता किया, हंसी की खनक अचानक घबराहट की चीखों में बदल गई। उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ीं और कुछ ही घंटों में 80 बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। किसी ने कहा “नाश्ते में छिपकली थी!” हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्ट्रेचर पर मासूम चेहरे और गेट के बाहर रोते-बिलखते घरवाले थे। जानकारी के मुताबिक 50 बच्चियां खतरे से बाहर है, लेकिन 30 अब भी इलाजरत हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने माना कि मामला फूड पॉइजनिंग का है, पर यह भी कहा “अगर किसी की लापरवाही सामने आई, तो बख्शा नहीं जायेगा।” घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था देखी। खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...