spot_img
spot_img
spot_img

8 IPS अधिकारियों का तबादला, 6 IAS को भी मिली नई जिम्मेदारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने 8 IAS और 11 IPS अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन किए है। राज्य के कार्मिक विभाग ने इस बारे में चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जबकि दो का पदस्थापन किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं आईएएस अधिकारी आरुषि अजेय मलिक (Arushi Ajay Malik) को शासन सचिव एवं आयुक्त (बाल अधिकारिता विभाग) बनाया गया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस एच. गुइटे (H Guite) को आयुक्त (नि:शक्तजन) पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईएएस श्रुति भारद्वाज (Shruti Bhardwaj), उत्साह चौधरी (Utsah Choudhary) और अवधेश मीणा (Avdesh Meena) का तबादला किया गया है।

इन IPS अधिकारियों को मिला नया पद और नई जिम्मेदारी

वहीं, आईपीएस अधिकारियों के तबादले सूची में अतिरिक्त महानिदेशक (जेल)  मालिनी अग्रवाल, सचिन मित्तल, विजय कुमार सिंह, गौरव श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, समीर कुमार सिंह, संजीव नैन, वंदिता राणा का नाम शामिल है। आईपीएस मालिनी अग्रवाल को अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) बनाया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) सचिन मित्तल को इस पद के साथ-साथ अतिरिक्त महानिदेशक (साइबर अपराध) का प्रभार भी दिया गया है। दौसा के जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन को हटाकर जयपुर भेज दिया गया है जबिक उनकी जगह आईपीएस वंदिता राणा को पदस्थापित किया गया है।

IPS संजीव नैन को मिला नया शहर और नई जिम्मेदारी

आईपीएस विजय कुमार सिंह को अतिरिक्त महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) बनाया गया है। वह पहले जयपुर में साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे। गौरव श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भेजा जा रहा है। वहीं, राजेंद्र सिंह को आरएसी का महापुलिस निरीक्षक बनाया गया है। समीर कुमार सिंह को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का प्रिंसिपल बनाया गया है। संजीव नैन को अब जयपुर शहर (पश्चिम) का पुलिस उपायुक्त घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें :21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! इस दिन होगी मानसून की एंट्री

इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में गरज के साथ गिर सकता हैं ठनका… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :आम तोड़ने के चक्कर में दो सगे भाइयों की मौ’त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :वाटर पार्क निदेशक पर हमला पर बिफरे रघुवर, किसे फोन किया… जानें

इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाली सायना अब इस दुनिया में नहीं, जानें क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रहें सावधान

इसे भी पढ़ें :यहां रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...