रांची : राज्य के 8 IPS अफसरों को प्रमोशन मिला है। इनमें नवीन सिंह, अनूप बिरथरे, मयूर पटेल कन्हैया लाल, राकेश बंसल, सुनील भास्कर, अखिलेश कुमार झा, एम तमिलवानन और अनिश गुप्ता शामिल हैं। जिनमें एक IPS को ADG रैंक में एक को IG रैंक में और चार IPS को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है।
इसे भी पढ़ें : Shame : कलयुगी बाप ने घोंट दिया मासूम ‘लक्ष्मी’ का गला, चाहिए था बेटा
- IG मानवाधिकार के पद पर पदस्थापित नवीन सिंह को ADG रैंक में प्रमोशन मिला है।
- रांची रेंज DIG के पद पर पदस्थापित अखिलेश कुमार झा को IG रैंक में प्रमोशन मिला है।
- JAP 8 के कमान्डेंट के पद पर पदस्थापित मयूर पटेल कन्हैया लाल को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है।
- JAP 9के कमान्डेंट के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है।
- केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए राकेश बंसल को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है।
- CID एसपी के पद पर पदस्थापित सुनील भास्कर को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है।
- जमशेदपुर SP के पद पर पदस्थापित एम तमिलवानन को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन मिला है।
- JAP-1 के कमान्डेंट के पद पर पदस्थापित अनीश गुप्ता को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन मिला है।
इसे भी पढ़ें : इंटरव्यू के लिए बुलाकर महिला के साथ गैंगरेप, ऐसे पकड़ाए आरोपी












