spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रपति के हाथों नवाजे जाएंगे 75 शिक्षक, कब और क्यों… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं से पीएम मोदी ने सोमवार को बातचीत की। यूथ ब्रेन को आकार देने में उनके योगदान की सराहना की। पीएम अपने आवास पर पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की। उनके साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य लोग भी शामिल हुए.

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश भर से कुल 75 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है, जो उन्हें 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। चयनित पुरस्कार विजेताओं में 50 स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

दरअसल, हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देश में शिक्षकों का हौसला बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिहाज से उन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

नवाजे जायेंगे 75 शिक्षक

इस साल 5 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023’ से नवाजे जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी। इनमें 50 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षा के 13 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षकों को मिलेंगे 50 हजार रुपये

शिक्षा मंत्रायल के अनुसार, शिक्षकों को दिए गए प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक एक रजत पदक दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को पीएम के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा। शिक्षकों के चयन के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से युक्त तीन अलग-अलग स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन किया गया था।

इसे भी पढ़ें : सभी का उत्थान और विकास सरकार का संकल्प : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पहले DGP कैरे का निधन, शेष रह गई उनकी बातें और यादें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...