spot_img
spot_img
spot_img

74th Republic Day 2023 : कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य प्रदर्शन…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍य समारोह नई दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ पर आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया। भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, नारी शक्ति और आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की रक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

दुनिया ने राफेल विमानों की ताकत देखी

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।

डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए

कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति नारी शक्ति पर केंद्रित रही।

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी में महिला सशक्तिकरण

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी ‘महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाता गया।

गुजरात की झांकी में हरित ऊर्जा को दर्शाया गया

गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी ‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’ विषय पर आधारित रही। इस झांकी में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया गया।

उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया

आंध्र प्रदेश की झांकी में ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया

गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी शामिल हुई। झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया।

परेड में शामिल हुए अग्निवीर

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे।

कर्तव्य पथ पर शामिल हुआ ऊंटों का दस्ता

गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दुनिया में एकमात्र ऊंटों का दस्ता भारत के पास है।

वायु सेना और नौसेना ने दिखाई अपनी ताकत

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भी झांकी शामिल हुई।

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने दिखाई आकाश मिसाइल की ताकत

कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम भी परेड में शामिल हुआ।  512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) के लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भी मौजूद रहीं।

ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखाई ताकत

गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी।

 गरजा वज्र गन सिस्टम

कर्तव्य दिवस की परेड में K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई।

क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया

गणतंत्र दिवस के परेड में 3-लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।

दुनिया ने देखी नाग मिसाइल की ताकत

परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सलामी दी।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में माफियाओं को झटका… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी का मारा जाना… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें :रेलवे ओवर ब्रिज पर रिकवरी एजेंट को ठोक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :फिर एक जवान हुआ IED ब्लास्ट का शिकार… देखें

इसे भी पढ़ें :पुलिस की तीसरी आंख डैमेज करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...