spot_img

72 लाख व्हाट्सएप बैन, ऐसा क्यों… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कानून-कायदा और नियम का घोर उल्लंघन करने पर करीब 71 लाख 96 हजार व्हाट्सएप को बैन कर दिया गया। कंपनी के मुताबिक अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, डराने-धमकाने या परेशान करने, मानहानि से जुड़ा, नफरत फैलाने या फिर किसी को उकसाने वाला कंटेंट अपने व्हाट्सएप पर शेयर करता है। तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है। वहीं, अगर कोई यूजर कंपनी के नियम और शर्तों का उल्लंघन करता है, तो भी उसका अकाउंट बैन किया जा सकता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को बीते साल नवम्बर में 8,841 शिकायतें मिली थी। यह जानकारी कंपनी ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) रूल्स 2021 के अनुसार पब्लिश की गई मंथली रिपोर्ट में दी गई है। इससे पहले बिना रिपोर्ट के 19 लाख 54 हजार अकाउंटस पर एक्टिव रूप से प्रतिबंध लगाया गया।

इससे पहले बीते साल अक्टूबर में व्हाट्सएप ने 71 लाख भारतीय यूजर्स पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं, सितंबर में 75 लाख अकाउंट और अगस्त में 74 लाख अकाउंट बैन किये थे। देश में व्हाट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सएप ने मीडिया को बताया कि वह यूजर्स की सेफ्टी के लिए कई कदम उठा रही है। इनमें सेफ्टी फीचर्स और प्राइवेसी को मजबूत बनाने वाले तरीके शामिल हैं। फिलहाल व्हाट्सएप पर एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, अनजान नंबरों को म्यूट करने और चैट को लॉक करने जैसे फीचर्स मिलते हैं। व्हाट्सएप बहुत जल्द एक नया फीचर ला रहा है, जिसमें यूजरनेम से कॉन्टैक्ट को सर्च किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें :लॉज में गैं*गरे*प और ह*त्या, गिरफ्तार हैवानों ने उगले राज

इसे भी पढ़ें :लड़की का रिश्ता तय होते ही ममेरा भाई कर गया बड़ा कांड… जानें

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन की इस्तीफा देने वाली बात गलत

इसे भी पढ़ें :दो आतंकवादियों को मिली मृ’त्युदंड की सजा…

इसे भी पढ़ें :ड्राइवर से औकात पूछने वाले कलेक्टर को CM ने हटाया

इसे भी पढ़ें :फरार राजेश धराया, किया था यह कांड…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...