spot_img

7 साल के मासूम की निर्मम ह’त्या…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। अंधविश्वास और डायन-बिसाही के शक में सात साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। मामला मारंगहदा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में 55 वर्षीय रघु मुंडा और 25 वर्षीय जगरनाथ मुंडा उर्फ जगरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रघु मुंडा को शक था कि उसके बेटे की बीमारी से हुई मौत के पीछे जादू-टोना है। उसे लगा कि लक्ष्मण मुंडा ने उसके बेटे को कुछ “कर” दिया। इसी अंधविश्वास में उसने बदले की आग में लक्ष्मण मुंडा के बेटे को निशाना बनाया। आरोपियों ने चॉकलेट देने के बहाने मासूम को बुलाया और फिर कुदाल की बेंत से कूच-कूच कर उसकी हत्या कर दी। बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पिता लक्ष्मण मुंडा के बयान पर केस दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। त्वरित जांच में दोनों आरोपी पकड़े गये, जिन्होंने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। थानेदार विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला मारंगहदा थाना कांड संख्या 02/2026 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदाल, खून लगी मिट्टी, पत्ते और मृतक की चप्पल बरामद की गई है।

 

Khunti police revealed murder case

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...