spot_img
spot_img
spot_img

आज से 7 बड़े बदलाव, सीधा जेब और जिंदगी पर असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सितंबर की शुरुआत के साथ आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव हो गया है। घरेलू बजट से लेकर हवाई सफर और टैक्स रिटर्न तक, इन 7 बदलावों का असर सीधे आपकी जेब और फैसलों पर पड़ेगा। आइये जानें क्या है खास

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

अब होटलों-ढाबों की रसोई पर थोड़ी राहत! 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता हुआ है।

2. अब चांदी के गहनों पर भी हॉलमार्क जरूरी

BIS ने 1 सितंबर से चांदी की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग शुरू कर दी है।

  • 6 ग्रेड तय किए गए हैं: 800 से लेकर 990 तक

  • हर ज्वेलरी को मिलेगा 6 अंकों वाला HUID नंबर

  • ग्राहक अब BIS ऐप से गहनों की शुद्धता जांच सकेंगे। फिलहाल ये नियम स्वैच्छिक है, लेकिन जल्द ही यह अनिवार्य हो सकता है।

3. इनकम टैक्स फाइलिंग की नई डेडलाइन

अब आपके पास ITR फाइल करने के लिए थोड़ा और वक्त है।

  • नई आखिरी तारीख: 15 सितंबर 2025

  • जिनके खातों का ऑडिट जरूरी है, उनके लिए 30 सितंबर ही आखिरी तारीख है।
    समय रहते रिटर्न फाइल करना जरूरी है, वरना लगेगा जुर्माना।

4. SBI क्रेडिट कार्ड पर बदले रिवॉर्ड नियम

1 सितंबर से SBI कार्ड ने रिवॉर्ड पॉइंट्स की पॉलिसी बदली है। अब डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ खास ट्रांजैक्शन पर पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। लाखों कार्डधारकों के लिए ये बदलाव मायने रखता है।

5. पोस्ट ऑफिस सेवा में बड़ा बदलाव

रजिस्टर्ड पोस्ट अब अलग सेवा नहीं रही। इंडिया पोस्ट ने इसे स्पीड पोस्ट में मर्ज कर दिया है। इससे ट्रैकिंग और डिलीवरी पहले से तेज़ और आसान हो जायेगी।

6. पेंशन स्कीम बदलने का आखिरी मौका

NPS में शामिल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए UPS (Unified Pension Scheme) चुनने की आखिरी तारीख अब 30 सितंबर है। ये स्कीम सरकारी कर्मचारियों को एक बेहतर पेंशन विकल्प देती है।

7. हवाई सफर हो सकता है कम खर्चीला

हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर! ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमत में ₹1,308 तक की कटौती हुई है। इसका असर जल्द ही एयर टिकट्स के दाम पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : भयानक भूकंप, कई की चली गई जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...