spot_img

झारखंड में 63.14% वोटिंग, फर्स्ट टाइम वोटर्स से लेकर 95 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग झारखंड में शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी। शाम पांच बजे तक 63.14 फीसदी वोटिंग हुई। लोहरदगा में 62.60%, पलामू में 59.99%, खूंटी में 65.82% और सिंहभूम में 66.11% वोटिंग हुई। चार लोकसभा सीटों को 45 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है। आज भोर 7 बजे से लोग बूथों पर वोट डालने के वास्ते जुटना शुरू हो गये थे। क्या छोटा, क्या बड़ा… फर्स्ट टाइम वोटर्स से लेकर 95 साल की बुजुर्ग महिला तक ने वोट डाला। बैशाखी के सहारे बुजुर्ग शख्स ने भी बूथ पहुंच वोट डाला। वहीं, छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिये महिलाओं ने लंबी लाइन में लग अपना-अपना वोट डाला। आम से लेकर खास तक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सूबे के CM चंपई सोरेन ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव झिलिंगगोडा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ नंबर 220 में मतदान किया। CM के साथ उनकी पत्नी मनको सोरेन, बेटे सिमल सोरेन, बबलू सोरेन समेत दोनों बहू भी मौजूद थी। सरायकेला में खूंटी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खेसारीसाई के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 72 में पत्नी मीरा मुंडा के साथ वोट डाला। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी कालीचरण मुंडा ने माहिल स्थित बूथ संख्या 220 पर मतदान किया। रांची के बेड़ो में जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव ने वोट डाला। वे गुजरे एक साल से लकवा ग्रस्त हैं। निर्वाची पदाधिकारी सीओ प्रताप मिंज उन्हें उनके घर से टोली में लेकर आये थे। इधर, तमाड़ में भी वोटिंग के दौरान लोग काफी उत्साहित दिखे। पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने भी वोट डाला।

इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...