spot_img

629 मरीजों को मिला संबल, योजनाओं का खुला खजाना… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडे का आंगन उम्मीदों से भर उठा। बीमारी, जांच और दवा के बीच आज यहां सेवा, संवेदना और समाधान एक साथ नजर आये। मौका था स्वास्थ्य मेला–2026 का। जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने निःशुल्क इलाज और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने दिन के 10.30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया। उद्देश्य साफ था कि गांव-गांव तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाना। कुल 629 मरीजों की OPD में जांच की गई। 165 मरीजों की डायबेटिक एवं BP जांच हुई। 126 गर्भवती महिलाओं का एएनसी स्कैन, 41 जरूरतमंदों को पोषण आहार किट, 50 मरीजों को निःशुल्क चश्मे, 44 लाभुकों का आयुष्मान व आभा कार्ड निर्माण यानी इलाज भी, सुरक्षा भी और भविष्य की तैयारी भी।

स्वास्थ्य मेले में कई जनप्रतिनिधि भी आमजनों के साथ भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, प्रमुख अनुपमा देवी, उप-प्रमुख रिजवान अंसारी, विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो खड़े नजर आये। स्वास्थ्य सेवाओं की कमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रेणु बाखला, डॉ. इशरत जहां, गंगाधर लोहरा (प्रधान लिपिक), प्रीति चौधरी (डीपीसी), विशाल मिश्रा (बीपीएम) अब्दुल्लाह खान, आनंद कुमार, सोनल कुजूर सहित कई स्वास्थ्यकर्मी संभाले थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य मेलों में लोग बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...