Kohramlive : बड़ी SUV में सफर का मजा तभी है, जब बैठने की जगह भी बड़ी और आरामदायक हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुये Mahindra XEV 9S अब एक नये अंदाज में सामने आई है। अब तक 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में मिलने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV अब 6-सीटर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी। इस नये वर्जन में दूसरी रो में सामान्य बेंच सीट की जगह दो अलग-अलग Captain Seats दी गई हैं। यानी बीच की रो में बैठने वालों को ज्यादा जगह और बेहतर कम्फर्ट मिलेगा। 6-सीटर XEV 9S में दोनों Captain Seats के साथ अलग-अलग आर्मरेस्ट दिये गये हैं। इन्हें ऊपर की तरफ फ्लिप किया जा सकता है, जिससे तीसरी रो तक पहुंचना आसान हो जाता है। दोनों सीटों के बीच मौजूद गैप भी तीसरी रो में आने-जाने को ज्यादा सुविधाजनक बनाता है। खास बात यह है कि Captain Seats की वजह से फर्श पर भी ज्यादा जगह मिलती है। इससे तीसरी रो में बैठे यात्रियों को पैर फैलाने के लिये बेहतर स्पेस मिल सकता है।
फीचर्स में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
Captain Seats को छोड़ दें तो SUV के इंटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। 7-सीटर की तरह 6-सीटर वर्जन में भी रियर AC वेंट्स और डुअल 65W USB चार्जिंग पोर्ट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Mahindra XEV 9S का 6-सीटर विकल्प Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above ट्रिम में उपलब्ध होगा। एंट्री-लेवल Pack One Above में 6-सीटर ऑप्शन नहीं दिया गया है।
679km तक दौड़ेगी एक चार्ज में!
पावरट्रेन की बात करें तो XEV 9S में रियर एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 380Nm का टॉर्क देती है। 70kWh बैटरी वाला वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 600km तक की रेंज देने का दावा करता है। वहीं 79kWh बैटरी वाला मॉडल एक चार्ज में 679km तक चल सकता है। पावर की बात करें तो ज्यादातर वेरिएंट में मोटर 286hp की ताकत देती है। वहीं Pack Two में मोटर को 245hp तक सीमित किया गया है।
6-सीटर के लिये सिर्फ ₹20 हजार ज्यादा
Captain Seats वाला नया 6-सीटर वर्जन 7-सीटर के मुकाबले हर संबंधित ट्रिम में सिर्फ ₹20,000 महंगा है।
वेरिएंट 7-सीटर 6-सीटर अंतर
Pack Two Above (70kWh) ₹25.80 लाख ₹26.00 लाख ₹20,000
Pack Two Above (79kWh) ₹26.70 लाख ₹26.90 लाख ₹20,000
Pack Three (79kWh) ₹28.60 लाख ₹28.80 लाख ₹20,000
Pack Three Above (79kWh) ₹30.70 लाख ₹30.90 लाख ₹20,000








