spot_img
spot_img

खाना खाते ही एक ही परिवार के 6 लोग पहुंचे हॉस्पिटल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : मानसून की पहली बारिश के साथ ही झारखंड में देशी मशरूम, जिसे फूटका, रुगड़ा या खुखड़ी कहा जाता है, की बहार शुरू हो जाती है। लेकिन इस स्वादिष्ट माने जाने वाले वन उपज ने गिरिडीह के घाघरा गांव में एक ही परिवार के लिये आफत बनकर दस्तक दे दी। खबर है कि जमुआ थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में राजेश वर्मा के खेत में देशी मशरूम उगा था। बारिश के बाद उगे इस मशरूम को पहचान कर वे घर लाये और पकाकर परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। लेकिन कुछ देर बाद ही घर में उल्टियां और चक्कर की शिकायतें शुरू हो गईं। सभी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल और फिर गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के राजेश वर्मा, मनीता देवी, अभिलाषा कुमारी, सोनम कुमारी, वर्षा कुमारी एवं आयुष कुमार के बारे में डॉक्टर का कहना है कि सभी को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, “बरसात के मौसम में कई तरह के जहरीले मशरूम भी उगते हैं, जो दिखने में सामान्य लगते हैं लेकिन शरीर के लिये बेहद खतरनाक हो सकते हैं।” उनका कहना है कि अज्ञात या स्वयं पहचाने गये मशरूम न खायें, केवल बाजार से खरीदे और प्रमाणित मशरूम का ही सेवन करें।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...