spot_img
spot_img
spot_img

बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे फरार, मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : रविवार की रात, जब शहर की गलियों में सन्नाटा पसरा था, तब सिमडेगा के बाल संप्रेक्षण गृह की ऊंची दीवारों के पार कुछ साए चुपचाप आजादी की ओर फिसलते चले गये। छह बच्चे एक साथ फरार हो गये। इनमें कोई हत्या के आरोप में था, कोई चोरी या मारपीट में। लातेहार, गुमला और पश्चिम सिंहभूम से आये ये बच्चे अब सिस्टम की चूक के आईने बन गये हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों ने नाटक रचाया, ध्यान भटकाया और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर संप्रेक्षण गृह की बाउंड्री वॉल फांदकर भाग निकले।

जैसे ही खबर फैली, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। DSP हेडक्वार्टर और SDPO सिमडेगा जांच में जुट गये हैं, तलाशी जारी है। यहां याद दिला दें कि कुछ माह पहले भी एक बाल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि संप्रेक्षण गृह के भीतर ही मारपीट ने उसकी जान ले ली। सिमडेगा SP मोहम्मद अर्सी ने पुष्टि की कि 6 बच्चे फरार हुये हैं और पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...