spot_img

China की 6 नावें जब्त, गैर कानूनी ढंग से किया था प्रवेश : मलेशिया

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क: मलेशिया की मैरीटाइम इंफोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) ने China की 6 मछली पकड़ने वाले नावें जब्त कर लीं। ये नावें मलेशिया की समुद्री सीमा में स्थित जोहोर की खाड़ी में गैर कानूनी ढंग से घुस आई थीं। मलेशिया ने 6 नाव में 6 कैप्टन और 54 क्रू मेंबर्स समेत 60 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया।

समुद्री ऑपरेशन के दौरान पकड़ाया चीनी नौका

एमएमईए के तानजुंग सिडिलि जोन के डायरेक्टर कैप्टन मोहम्मद जुल्फादली नयन ने कहा कि एजेंसी शुक्रवार को अपने समुद्री क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान दो अलग-अलग जगहों पर इन नौकाओं को देखा गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।

17 लाख जुर्माना के साथ होगी जेल

मलेशिया के अफसर ने कहा- जोहोर पोर्ट अथॉरिटी से हमें कुछ नौकाओं के हमारी सीमा में घुसपैठ की जानकारी मिली थी। यह 2 से तीन नॉटिकल मील की दूरी पर पायी गई। इन पर 6 चीनी कैप्टन और 54 क्रू मेम्बर सवार थे। इन पर मर्चेंट शिपिंग ऑर्डिनेस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में सभी क्रू मेम्बर्स पर करीब 17 लाख रु. का जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।

साउथ चाइना सी के कई इलाकों पर मलेशिया करता है दावा

मलेशिया भी दक्षिण China सागर के कुछ क्षेत्रों पर अपना दावा करता है। उसका तर्क है कि इस सागर का कुछ क्षेत्र उनके इकोनॉमिक एक्सक्लूजन जोन्स में आता है। इस इकोनॉमिक एक्सक्लूजन जोन्स का निर्धारण 1982 में ‘यूनाइटेड नेशन्स कनवेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी’ में किया गया है। हालांकि, चीन मलेशिया के इन दावों को नहीं मानता। चीन के जहाज कई बार मलेशिया से सटे समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस क्षेत्र में चीन मलेशिया के साथ ही वियतनाम, फिलीपिंस, ताइवान, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों के लिए भी दिक्कतें पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें :“भारत में मीडिया स्वतंत्र है” अपने ह‍िसाब से करता है र‍िपोर्टिंग…

इसे भी पढ़ें :डेढ़ करोड़ डॉलर अनुदान से Sri Lanka संग बौद्ध संबंध बढ़ेंगे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...