Kohramlive : तीन जूता कारोबारी फर्म बीके शूज, मंशु फुटवियर, हरमिलाप ट्रेडर्स से जुड़े ठिकानों पर गुजरे 79 घंटों तक चली छापामारी में करीब 57 करोड़ रुपये के नोटों की गड्डियां मिली। 500-500 के नोटों की गड्डियों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करेंसी चेस्ट में जमा कराया गया है। खबर है कि आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग ने बीते शनिवार को तीन जूता कारोबारियों के 14 ठिकानों पर छापा मारा था। इनमें आगरा, कानपुर और लखनऊ के लगभग 89 आयकर अधिकारी शामिल रहे। चार दिन तक चले आयकर छापे में गुजरे एक दशक में पहली बार इतनी मोटी रकम मिली है। आयकर विभाग ने यहां सबसे ज्यादा हरमिलाप ट्रेडर्स के घर से 53 करोड़ रुपये कमरे से जब्त किये। वहीं, अन्य दो कारोबारियों से चार करोड़ रुपये के नोटों की गड्डियां मिली। ये तीनों कारोबारी आगरा के हैं।
आयकर विभाग को पहली बार 57 करोड़ रुपये की नगदी छापे में मिली, जिस वजह से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस कार्रवाई पर पूरी निगाह बनाये रखी। बीते 10 सालों में आयकर विभाग की यह सबसे बेहतरीन कामयाबी और कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें नगदी के साथ पर्ची कारोबार सिस्टम का खुलासा हुआ, वहीं जूता कारोबार में अलग अलग तरीके से चल रही टैक्स की चोरी की जानकारी मिली है। IT टीम हवाला कनेक्शन और रियल एस्टेट से जुड़े निवेश के कागजातों की पड़ताल पर रही। एक कारोबारी ने हवाला के जरिए कई शहरों से लेन देन किया है। पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव के 5वें चरण में 56.68% वोटिंग, जानें पूरी डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जाने
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें








