कोहराम लाइव डेस्क : शिक्षक बनने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन संस्कृत विषय में 543 पीजी शिक्षकों की बहाली करेगा। आयोग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करना है। इच्छुक कैंडिडेट्स 02 अप्रैल तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कुल पदों में सामान्य वर्ग के 325, एससी के 119, बीसीए के 59 और बीसीबी के 31 पद हैं।
इसे भी पढ़ें : गजब: लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड को कोचिंग से भगाया, परिजन पहुंचे थाना
इस प्रकार है अपेक्षित योग्यता
आवेदक को मैट्रिक या हायर क्लासेस हिंदी / संस्कृत विषय में से किसी एक के साथ पास करना जरूरी है। संबंधित विषय के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) / स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संस्कृत विषय में मास्टर डिग्री और बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : चींटियां उठा ले गयी सोने की चेन ,वीडियो हो रहा वायरल…
उम्र में छूट का नियम
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से कम और 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें :नकली पुलिस बन हफ्ते भर करती रही वसूली, फिर हुआ ये…
आवेदन के साथ फीस स्लैब अलग-अलग
जनरल कैटेगरी और हरियाणा से बाहर के उम्म्ीदवारों के लिए पुरुष को 500 रुपये और महिला को 125 रुपये का शुल्क देना है। हरियाणा के एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस के पुरुष को 125 रुपये और महिला को 75 रुपये शुल्क के रूप में देने हैं।








