spot_img
spot_img

नकली पुलिस बन हफ्ते भर करती रही वसूली, फिर हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक माहिला नकली पुलिस बनकर लोगों से वसूली कर रही थी. महिला मास्क पहनकर कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे ऐंठ रही थी. इसके बाद वह एक अन्य महिला की सूझबूझ से पकड़ी गई. 

मामला रतलाम का है, यहां एक विवाहित महिला पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिस बन गई. महिला महू रोड स्थित बस स्टैंड पर मास्क की आड़ में कुछ दिनों से दुकानदार और बसों में चढ़कर यात्रियों से वसूली कर रही थी.

एक दिन अचानक इस नकली महिला पुलिस पर एक महिला फल विक्रेता को शक हुआ तो उसने नगर निगम को सूचना दे दी. पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए इस फर्जी महिला पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा. ये महिला पुलिस की वर्दी में मास्क लगाकर रोडवेज बस स्टैंड पर वसूली कर रही थी.

पकड़े जाने के बाद महिला खुद को औद्योगिक थाना जावरा में पदस्थ पुलिसकर्मी बताती रही. उसने अपना नाम निकिता बताया है. फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस नगर निगम की टीम के सदस्यों से भी महिला के बारे में जानकारी ले रही है.

बताया जा रहा है कि नगर निगम की चालान करने वाली टीम के कर्मचारियों के साथ यह महिला पिछले 5-6 दिनों से बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान कटवा रही थी. वहीं, मौका पाकर लोगों से अवैध वसूली भी कर रही थी. 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...