Dhanbad : झरिया में पीडीएस चावल को खपाने की थी तैयारी। 50 बोड़ा चावल पिकअप वैन पर लोड कर निकल पड़े थे ठिकाना लगाने। तिसरा थाना प्रभारी बालाजी राजहंस को मिली थी गुप्त सूचना कि गाड़ी नंबर JH10UM 2590 में पीडीएस का चावल बेचने निकल चुके हैं। मिली सूचना पर एक्शन में आये थाना प्रभारी और निकल पड़े वैन के पीछे। बलियापुर थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ में पिकअप वैन को दबोच लिया।
गाड़ी बलियापुर थाना क्षेत्र में पकड़ाने की वजह से पिकअप वैन और उसपर लदे चावल को बलियापुर थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल के हवाले कर दिया गया। साथ ही प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को भी सूचना दे दी गई। मामले में बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा
इसे भी पढ़ें : Breaking : झारखंड में फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, कई GuideLines में बदलाव, सुनिये क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता








