Kohramlive Desk : सुप्रीम कोर्ट के 5 जज कोरोना संक्रमित पाये गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो जज कोविड संक्रमित हुए हैं उनमें से एक जज समलैंगिक शादी मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई संविधान पीठ का हिस्सा हैं। संविधान पीठ के जज के कोरोना संक्रमित होने की वजह से समलैंगिक शादी मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई नहीं करेगा। संविधान पीठ के साथी जज के कोरोना संक्रमित होने की वजह से पीठ के अन्य जज भी अपनी जज सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस अनिरुद्ध बोस,जस्टिस एस रवींद्र भट, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा वर्तमान में कोरोना से पीड़ित हैं, जबकि जस्टिस सूर्यकांत एक सप्ताह पहले ही कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जस्टिस एस रवींद्र भट समलैंगिक शादी मामले में संविधान पीठ का हिस्सा हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि CJI डी वाईं चंद्रचूड़ खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं और सभी जजों से संपर्क में हैं। उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए ये भी तय किया है कि किसी भी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट का कामकाज प्रभावित ना हो पाए। इससे लिए बकायदा रजिस्ट्री को भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कुछ बेंचों में भी बदलाव किया गया है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में गड्ढे से गंदे धंधे का खुलासा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : बालू घाट पर तैनात चौकीदार की गोली मा’रकर ह’त्या, क्या बोलें SP… सुनें
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, क्या बोले सुनें…
इसे भी पढ़ें : रांची में बारिश शुरू, इन जिलों में अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : संगठन से बाहर निकाले गये नक्सली का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : मेहंदी लगे हाथों में बंधा पुलिस का रस्सा, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के कैनेरी हिल जंगल में सनसनी, देखें क्यों…








