spot_img

काल के गाल में समा गये 5 लोग, हादसे पर डीसी ने क्‍या कहा, जानिये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANABD: धनबाद के निरसा में चाल धंसने से हुये हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। वहीं आसपास के लोगों ने अभी भी एक दर्जन से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। 5 लोगों की लाश मिली है, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है। हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। कार्रवाई के डर से लोग से सामने आने और कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

डीसी संदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि एक फरवरी को ईसीएल मुगमा के गोपीनाथपुर कोलियरी के प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लोग कोयला चुनने के लिए गए थे। इसी क्रम में एक हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। डीसी ने घटना की जांच के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है। उन्‍होंने कहा कि जांच के क्रम में संगठित तरीके से अवैध माइनिंग के सबूत मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा कि इस हादसे में हताहत होने वालों के परिजनों के विरुद्ध किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा हर सहायता दी जाएगी। डीसी ने लोगों से असुरक्षित स्थान पर नहीं जाने की अपील की है। साथ ही डीसी ने एक फरवरी को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के कापासारा तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के चांच विक्टोरिया (सीवी) एरिया की दहीबाड़ी कोलियरी में हादसे की खबर से इनकार किया है।

मौके पर एसएसपी संजीव कुमार, रूरल एसपी रेश्‍मा रमेशन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, डीजीएमएस के निदेशक (माइंस सेफ्टी) मुकेश कुमार सिन्हा मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :इस दिन से झारखंड में खुलेंगे स्‍कूल, मैट्रिक-इंटर Exam पर क्‍या बोले शिक्षा मंत्री, देखें…

इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...