Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के चानो पुल क्षेत्र में आज जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती और मोटरयान निरीक्षक की संयुक्त अगुवाई में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों के हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई, वहीं ऑटो और टोटो चालकों के बीमा और टैक्स दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की गई। भारी वाहनों की भार सीमा की जांच करते हुये मोटर वाहन अधिनियम की संगत धाराओं के तहत दोषी पाये गये चालकों का चालान काटा गया।
इस अभियान में कुल 55 वाहनों की जांच की गई और 5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज समय रहते अद्यतन करवा लें, अन्यथा भविष्य में चलाये जाने वाले इसी प्रकार के अभियानों में सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।












