spot_img
spot_img
spot_img

नीतीश कुमार समेत 5 ने किया नामांकन, शाह भी रहे मौजूद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की सियासत में राज्यसभा चुनाव का नामांकन दिन किसी बड़े राजनीतिक संदेश से कम नहीं रहा। CM नीतीश कुमार के पोस्ट के बाद इस तारीख को खास माना जा रहा था और वही हुआ भी। NDA के पांचों उम्मीदवारों नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने बिहार विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर विधानसभा परिसर में NDA का साफ-साफ शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव और विजय चौधरी समेत भाजपा-जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद नेता विधानसभा से रवाना हो गये। इस बीच अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं, जहां राज्यसभा चुनाव के साथ बिहार की आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...